ज्ञान की अवधारणा और इसके तत्व Gyan Ki Avdharna in Hindi

नमस्कार मित्रों, आज हमारे द्वारा आपको इस पोस्ट में ” ज्ञान की अवधारणा ” के बारे में जानकारी दी जाएगी . अगर आप बीएड से सम्बन्धित इस टॉपिक के जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आगे पढ़ें .

ज्ञान की अवधारणा जानने के लिए हमारे द्वारा आपको इस पोस्ट में सभी टॉपिक्स समझाये जा रहें है . इसलिए पोस्ट को पूरा पढ़ें –

ज्ञान की अवधारणा (Concept of Knowledge )

दर्शशास्त्र का सम्बंध मानव जीवन और विकास के तीन महत्त्वपूर्ण तत्त्वों से है- तत्त्व मीमांसा, ज्ञान मीमांसा तथा मूल्य मीमांसा। ज्ञान मीमांसा के अंतर्गत ज्ञान के स्वरूप,ज्ञान के स्रोत और ज्ञान की सीमा के बारे में विचार किया जाता है। ज्ञान से मनुष्य का विकास होता है।

मानसिक, बौद्धिक विकास के द्वारा छात्रों की स्मृति, निरीक्षण, कल्पना, चितन, सृजनात्मक व तर्क शक्ति का विकास होता है। ज्ञान शिक्षा प्राप्ति के लिए साधन का काम करता है। ज्ञान के आधार पर ही मनुष्य समाज में समायोजन कर सकता है और इसी के आधार पर वह कभी-कभी समाज की परस्थितियों को अपने अनुकूल बना लेता है । ज्ञान को शिक्षा का एक महत्त्वपूर्ण उद्देश्य माना गया है।

ज्ञान के अंतर्गत मुख्य तीन तत्व शामिल किए गए है ,जो की निम्न है – 

सूचना ( information)

इसका सम्बंध केवल तथ्यों या आंकड़ों से है। यह मात्रात्मक तथा गुणात्मक दोनों प्रकार की हो सकती है। यह किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, घटना, पर्यावरण या मनुष्य जीवन में किसी भी पहलू से सम्बंधित हो सकती है।

सूचना प्राप्त करने के लिए व्यक्ति का शिक्षित होना आवश्यक नहीं है। शिक्षा का निम्न स्तर माना जाता है, क्योंकि इसका मानसिक विकास से कोई सम्बंध नहीं होता।

इसे भी पढ़े– कारण और विश्वास में अंतर

सुझबुझ या जानकारी

सूझबूझ ज्ञान का वह स्वरूप है, जिसके आधार पर हम स्थूल और सूक्ष्म की जानकारी प्राप्त करते हुए तथ्यों का अर्थपूर्ण ढांचा खड़ा करत हैं। यह सच्चाई तथा वास्तविकता को प्रकट करता है। यह प्रमाणों पर आधारित होता है। इसका सम्बंध मानसिक विकास से होता है। यह मध्यम श्रेणी का ज्ञान है।

बुद्धिमता

जैसे-जैसे मनुष्य का मानसिक विकास होता है, वैसे-वैसे उसका बौद्धिक विकास भी होता चला जाता है। मनुष्य में जीवन के सार्थक अनुभवों के माध्यम से बुद्धिमता आती है। यह पहले दो तत्त्वों सूचना और जानने से सम्बंधित है। यह जीवन, संसार तथा वास्तविक अनुभवों से सम्बंधित होता है।

निष्कर्ष

हमारे द्वारा उपर ” Gyan ki Avdharna in Hindi” के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई है , ओर जानकारी के लिए हमे कमेंट्स करे।

Related Posts :

Leave a Comment